Site icon Flicker News

मोबाइल में बिना इंटरनेट सेवा के कर सकते हैं डाटा शेयर, सभी मोबाइल में होता है ये फिचर उपलब्ध

आज के इस डिजिटल युग में हर चीज डिजिटलाइजेशन पर निर्भर हो चुका है। एक पहले का वक्त था जब किसी भी जानकारी को लोग पन्ने में उतारकर रखा करते थे ताकि वह लंबे समय तक सहेजा जा सके और याद रहे। लेकिन आज के इस डिजिटल युग में हर चीज इंटरनेट पर उपलब्ध है। यहां मोबाइल की मदद से लोग अपने फोटोज, वीडियोज म्यूजिक और डॉक्यूमेंट आदि को संजो के रख रहे हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आप बिना इंटरनेट सेवाओं के बावजूद भी अपने एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में बहुत सी जानकारीयों को साझा कर सकते हैं।


अब आप ये सोच रहे होंगे कि बिना इंटरनेट सेवाओं के अगर हम किसी भी चीज को मोबाइल से साझा करते हैं तो यह लंबा समय ले सकता है परंतु ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर आपके पास कोई भी एंड्रॉयड फोन या आईफोन है तो आप कुछ आसान तरीकों की मदद से जानकारी को साझा कर सकते हैं।


आखिर क्या है ये आसान सा तरीका……


अगर हमारे पास कोई भी एंड्रॉयड फोन है तो उसमें ब्लूटुथ जरूर होगा। इस ब्लूटूथ की मदद से हम कोई भी जानकारी जैसे फोटोज, वीडियोज, म्यूजिक या फिर डॉक्यूमेंट आदि भेज सकते हैं। इसके लिए आपको दोनो फोन के ब्लूटूथ को ऑन करना होगा और जानकारी का चयन करके के बाद पेयर करना होगा। ऐसे आपकी जानकारी एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में बिना किसी इंटरनेट सेवा के भेजी जाएगी। अगर आपके जानकारी की साइज कम है तो ये जल्द साझा होगी, अगर साइज बड़ी है तो थोड़ा वक़्त लगेगा।


अगर आप एक मोबाइल यूजर है तो क्यूआर कोड स्कैन के बारे में अवश्य जानते होंगे आप किसी भी फोन में क्यूआर कोड को स्कैन करके जानकारी एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। यह बेहद आसान और काफी उपयोगी तरीका माना जाता है।

Exit mobile version