हमारे भारत देश की खूबसूरती यहां की संस्कृति सभ्यता, यहां के पहनावे-ओढ़ावे तथा खान-पान से काफी मशहूर है। हमारे देश में हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं और यहां की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर अपने साथ यादों में संजोए लिए जाते हैं। हमारे देश के काफी मशहूर शहरों में एक नाम राजस्थान का भी है। यहां का जयपुर पिंक सीटी तथा उदयपुर व्हाइट सिटी के नाम से प्रसिद्ध है।
आईए जानते हैं उदयपुर का इतिहास
राजस्थान का बेहद खूबसूरत शहर उदयपुर है, जिसे सभी व्हाइट सिटी के नाम से जानते हैं। ये शहर अपने झील हवेलियों और शाही शान के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां जो भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं वे झील के किनारे बैठकर यहां की खूबसूरती का आनंद उठाते हैं।
आप अगर उदयपुर की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दिन या रात किसी भी वक्त का इंतजार नहीं करना है ये अपनी खूबसूरती हमेशा ही दर्शाती है। इसकी खूबसूरती में राजस्थानी मेहमान नमाजी भी शामिल है। इसका शांत माहौल विदेशियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
ऐसे हुआ उदयपुर का शिलानिवास
मेवाड़ के शासकों की राजधानी माना जाने वाला उदयपुर रोमांटिक शहरों में आता है। इसका इतिहास ये बताता है कि जब महाराणा उदय सिंह शिकार खेलने अरावली की पहाड़ियों में गए तो उन्हें वहां संत मिले जिन्होंने ये बताया कि राजा साहब आपको अपना राज्य उपजाऊ घाटी में बसाना चाहिए। तब राजा साहब ने उस संत की सलाह को अपनाया और 1557 ई.वी में अपने उदयपुर का शिलानिवास किया। जानकारी के अनुसार यहां के राजाओं ने महलों के निर्माण में सफेद संगमरमर का उपयोग करवाया जिसके कारण यहां के इमारतों की खूबसूरती में और चार चांद लग गया। यहां के सफेद इमारतों में लेक पैलेस, सज्जन गढ़ महल, जग मंदिर तथा मानसून महल शामिल है।
इसलिए इसे कहते हैं व्हाइट सिटी
हम सभी इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि सफेद रंग एकता एवं शांति का प्रतीक माना जाता है। इस शहर को सफेद रंग रंगने में यहां का पिछोल लेक, फतेहसागर लेक तथा सिटी पैलेस अहम भूमिका निभाता है। यहां पर आपको राजपूत स्थापत्य कला देखने को भी मिलेगी। अगर आप इस शहर को ऊपर से देखते हैं तो यह आपको एकदम व्हाइट सिटी दिखाई देता है जो सबको अपनी खूबसूरती दर्शाता है।