
रेल हमारे यातयात के महत्वपूर्ण साधनों में से एक है। अगर हम यूं कहे कि हमारे देश का लगभग 1 तिहाई भाग रेल के यातयात से जुड़ा है तो ये कथन गलत नहीं होगा। लेकिन अक्सर हम सभी ट्रेन में यात्रा करने के दौरान उब जाते है तब हमें यह महसूस होता है कि कास कुछ तो मनोरंजन का संसाधन यहां भी होता। इन्हीं सारी बातों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक ऐसे ऐप का शुभारंभ किया है जिससे यात्री मनोरंजन का भरपूर आनंद उठाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस मनोरंजन और रोचक जानकारी के विषय में…..
मिलेगा मुफ्त सेवा
भारतीय रेलव द्वारा Railone ऐप पर यहां के यात्रियों के लिए मुफ्त स्ट्रीमिंग सेवा का शुभारंभ हुआ है। इस ऐप पर आप मुफ्त OTT सेवाओं का आनंद उठा सकते हैं। इस Railone ऐप की लॉन्चिंग 1 जुलाई को सीआरआईएस द्वारा हुआ।

क्या है इस Railone ऐप की विशेषता
रेलवन ऐप द्वारा यात्रियों के सभी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। अगर आप देश के किसी भी हिस्से से हैं तो आप इस ऐप का आनंद उठा सकते हैं क्योंकि आपको यहां लगभग 10 भाषाएं मिलेंगी। Railone एप पर आप लाइव टीवी शो, मनोरंजन, वीडियो, म्यूजिक, गेमिंग तथा अपने डिमांड अनुसार लाभ उठा सकते है।

कैसे करें इस ऐप का उपयोग
कुछ ही आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप Railone ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
* सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में Railone ऐप को इंस्टॉल कर लें।
* फिर आप Railone ऐप पर लॉगइन करे जिसके लिए आप mPin या फिर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का चयन करें।
* इसके उपरांत आपको मोर ऑफरिंग ( More Offerings) ऑप्शन का चयन करना होगा।
* आगे आप गो टू वेव्स (Go To Waves) का चयन करें।
* इसके उपरांत आपको नया पेज ( New Page) मिलेगा। अब आप यहां मुफ्त ऑनलाइन मनोरंजन सेवाओं का आनंद उठा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यहां और भी है सेवाएं
Railone ऐप पर आप टिकट बुकिंग, ट्रेन लाइव स्टेट्स, कोई भी कंप्लेन, पोर्टर बुकिंग तथा ई कैटरिंग जैसी सेवाओं का लाभ पा सकते है। Railone ऐप द्वारा यात्रियों का यात्रा सुखद मनोरंजन और काफी लाभदायक होगा।