बाढ़ पीड़ित पंजाब के लिए आगे आया, रिलायंस परिवार, लोगों की मदद के लिए हैं हमेशा तत्पर

आज पंजाब की क्या हालत है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज से कुछ मह पूर्व हमने पंजाब में लहलहाते खेत खलिहानों में फसलों को देखा था जो आज पानी में बदल गया है। पंजाब बुरी तरह बाढ़ से पीड़ित हो चुका है और यहां के कई इलाकों में बाढ़ ने कब्जा कर रखा है। यहां के लोग बाढ़ से बुरी तरह पीड़ित हो चुके हैं जिससे उन्हें जान माल की क्षति हो रही है। ऐसे में कई कंपनियां लोगों की मदद के लिए सामने भी आ रही है।

टेन पाइंट एक्शन प्लान

इसी कड़ी में रिलायंस रिटेल, वनतारा तथा जिओ आदि कम्पनी मदद की तरफ अग्रसर होकर “टेन पॉइंट एक्शन प्लान” का श्रीगणेश किया है। इस प्लान द्वारा राहत कार्य चलाया जा रहा है जिसमें यहां के लोगों के लिए आवश्यक सामान पहुंचाई जाएंगी इस प्लान में यहां के पंचायत, प्रशासनिक सेवाएं तथा जिलाधिकारी की मदद ली जा रही है।

किया गया है आवश्यक चीज़ों की लिस्ट तैयार

अनन्त अम्बानी कहते हैं बाढ़ पीड़ित लोगों  के साथ हम हमेशा साथ खड़े हैं। हम यह प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें मदद मिल सके। हमारे 10 पॉइंट एक्शन प्लांट के जरिए हम यह कोशिश करेंगे कि जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद मिल सके।  इसके लिए कैस वाउचर,  कम्युनिटी किचन, ड्राई राशन कीट, इमरजेंसी शेल्टर कीट, पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट, पेयजल, सेनिटेशन कीट, मवेशियों की देखभाल, नेटवर्क कनेक्टिविटी, पशु बचाव तथा प्रबंधक आदि की व्यवस्था की गई है।

ये सारी सामग्रियां और जरूरत के चीज़ों के लिए पंचायत से जुड़ा गया है इस योजना द्वारा 10 हज़ार से अधिक लोगों को लाभ देने की उम्मीद है। अनन्त अम्बानी कहते हैं कि हम बेहद दुखी हैं कि पंजाब में आई बाढ़ से यहां के रोजी रोटी छीन गया, रहने का घर नहीं बचा और जान माल की क्षति हुई वो अलग है। इसलिए हम सब एक जुट होकर इस कार्य में लगें हैं कि लोगों को मदद मिल सके और उनका जीवन फिर से बस सके।

error: Content is protected !!