भारत एक ऐसा देश है जो धनी आबादी वाला देह माना जाता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से ये विश्व का एक बड़ा देश माना जाता है। वैसे बहुत से देश हैं जिनकी आबादी बहुत घनी है। लेकिन आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे राज्य तथा जिलों के विषय में जानकारी देंगे जिनकी आबादी काफी अधिक है।
भारत के बड़े जिलों के नाम
आंकड़ों के अनुसार हमारे भारत देश में 9 केंद्र शाषित प्रदेश 28 राज्य तथा 725 जिलें हैं। भारत के उन्हीं राज्यों में से एक नाम गुजरात का भी है जिसमे गुजरात का जिला कच्छ क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ जाना जाता है। इस जिले में 6 नगपालिकए, 10 ताल्लुका तथा 939 गाँव शामिल है। कच्छ का क्षेत्रफल 45,652 वर्ग किलोमीटर है।
आबादी कम लेकिन फैलाव ज्यादाबड़े जिलों की श्रेणी में अगला नाम लेह लदाख का आता है जो लगभग 45,110 वर्ग किलोमीटर में फैला है। ये हमारे देश का केंद्र शाशित प्रदेश भी माना जाता है। अगला नाम राजस्थान का जैसलमेर का आता है जो लगभग 38, 401 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हलांकि इस जिले की आबादी काफी कम है। जैसलमेर एक ऐसा जिला है जहां देश विदेश के लोग घूमने के लिए आते हैं।
देश का 5वां बड़ा जिला
राजस्थान का बीकानेर भी दूसरे बड़े जिले में शामिल है। बीकानेर का क्षेत्रफल 30, 247 वर्ग किलोमीटर है। अगर आप इंदिरा गांधी नहर के बारे में जानते हैं तो ये नहर यहीं से गुजरती है। अगला नाम बाड़मेर है जो हमसर देश का 5वां बड़ा जिला माना जाता है और ये 28,387 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। ये राजस्थान राज्य में पड़ता है और राजस्थान का तीसरा बड़ा जिला है।