Site icon Flicker News

जानिए क्या है हेनले पासपोर्ट इंडेक्स और भारत का क्या है, इस लिस्ट में स्थान, किस देश की पासपोर्ट है सबसे ताकतवर

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जो ये दर्शाती है कि पूरे विश्व में देश के पासपोर्ट की स्थिति क्या है और आखिर किस देश के पासपोर्ट से आप कौन कौन से देश मे घूम सकते हैं। वर्ष 2025 में हेनले ने अपनी स्थिति का उल्लेख किया और सभी देशों की स्थिति को दर्शाया है। हमारा देश भारत जो कि इस लिस्ट से पूर्व 80वां स्थान पर था आज 76वें स्थान पर है। ऐसे में अगर हमारे पास भारत का पासपोर्ट है तो हम बिना वीजा 58 देशो में घूम सकते हैं।

हेनले लिस्ट में भारत का स्थान

वही अगर हम अमेरिका की बात करें तो इसकी स्थिति में गिरावट देखने को मिली है। हेनले श्रेणी में अमेरिका का नाम 10वें स्थान पर है। वही अगर हम सबसे ताकतवर पासपोर्ट की बात करें तो वो सिंगापुर का है जिसकी मदद से आप 193 देशो का दौरा बिना वीजा के कर सकते हैं। इसके उपरांत जापान और दक्षिण कोरिया का नाम है। जिसके पासपोर्ट की मदद से आप 190 देशो में घूम सकते हैं।

अन्य देशों का है दबदबा कायम

वही आप आयरलैंड, डेनमार्क, जर्मनी, फ़िनलैंड, स्पेन, फ्रांस तथा इटली के पासपोर्ट से 189 देशो में घूम सकते हैं। वही अगर आपके पास ग्रीस और न्यूजीलैण्ड का पासपोर्ट है तो 187 तथा नीदरलैंड तथा पुर्तगाल के पासपोर्ट के साथ 188 देशो में धूम सकते हैं। हलांकि ये सभी देशो का पासपोर्ट काफी स्ट्रांग है और इन्होंने हेनले श्रेणी में अपनी अच्छी जगह कायम की है।

Exit mobile version