Site icon Flicker News

हर कोई नहीं जानता गूगल पे में छिपे इन फिर्चस के विषय में, जो है बेहद उपयोगी, यहां जाने सभी फीचर्स को

अब वो जमाना गया जब लोग बैंक और एटीएम का चक्कर काटा करते थे ताकि वो कैश लेकर खरीदारी कर सकें। क्योंकि आज के दौर में हर कोई ऑनलाइन पेमेंट का शौकीन हो गया है। बड़ी से बड़ी और छोटी खरीदारी के लिए लोग ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग कर रहें है। ऑनलाइन पेमेंट के लिए लोग बहुत से एप का उपयोग करते हैं जैसे गूगल पे, फोन पे, नावी, पेटियम आदि।
लेकिन इन सारे एप में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं जो लोग नहीं जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको ये बताएंगे कि आप किस तरह गूगल पे में छिपे फिर्चस को जान सकें जो बेहद फायदेमंद है। आप गूगल पे से सिर्फ पैसा टांसफर नहीं कर सकते बल्कि ऐसे बहुत से कार्य कर सकते हैं। आइये जानते हैं विस्तार से….

ग्रुप तैयार कर सकते हैं

गूगल पे में आपको इनबिल्ट फिचर मिलता है जिसकी मदद से आप बिल स्पिलट कर सकते हैं। सबसे पहले आप गूगल पे को ऑन करें फिर यहां नीव पेमेंट पर जाएं आगे नीव ग्रुप का चयन कर एक ग्रुप तैयार करें और यहां लोगो को जोड़ दें। इससे आपका पेमेंट खुद एप की माध्यम से ट्रैक होगा और बिल स्पिल्ट होगा।

रख सकते हैं पैसा का लेखा-जोखा

यहां आपको अपने बजट को बेहतर बनाने के लिए insights ऑप्शन भी दिया गया है जिससे आप ये जान सकते हैं कि आपका पैसा कहा-कहा खर्चा होता है। इस फिर्चस कि मदद की आप ये देख सकते है कि आखिर ग्रॉसरी,मनोरंजन या यात्रा के दौरान आपको कितने पैसे खर्च करने पड़े।

मिलता है स्क्रैच कार्ड

पहले जब शुरू-शुरू में गूगल पे आया था उस टाइम यहां ट्रांजक्शन करने के दौरान रिवार्ड मिलता था और अब ये नहीं मिलता। हालांकि यहां आपको स्क्रैच कार्ड मिलता है वो भी किसी स्पेशल पेमेंट के दौरान ही। रिवार्ड्स को देखने के लिए आपको स्क्रैच कार्ड्स को ओपेन करके देखना होगा।

खुद कटेगा इएमआई का पैसा

अगर आपने कोई इएमआई लिया है और इसे पेय करना भूल जाते हैं। जिसके लिए आपको यहां ऑटो मैटिक पे मिलता है जिसकी मदद से हम ये याद रख सकते हैं कि आपने कोई ईएमआई लिया है। जैसे ही आप ऑटो मैटिक पेमेंट मोड सलेक्ट करते है ईएमआई का पैसा कट जाता है। इसके लिए आपको गूगल पे को ऑन करना होगा और प्रोफ़ाइल में जाना होगा। यहां ऑटो विकल्प दिखेगा जिसे आप इनेबल करें।

कर सकते हैं ऐसे पैसा चेक

आप आपने गूगल पे में पैसा भी चेक कर सकते हैं। जिसके लिए आपको गूगल पे को ऑन करना होगा फिर आप पेमेन्ट मेथड का चयन करें आगे आपको अकाउंट ऑप्शन दिखेगा जहां आपको अपना पिन डालना है जो अकाउंट बैलेंस बताता है।

Exit mobile version