बिहार का जिक्र होते ही हर कोई मजबूर हो जाता है ये सोचने पर की बेहद पिछड़ा, गरीब तथा धनी आबादी वाला राज्य। हलांकि बीते कुछ वर्षों में बिहार में बहुत ज्यादा बदलाव देझने को मिला है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बिहार में इतना सोना है कि ये पूरे देश को अमीर कर दे। आइये जानते हैं इस रोचक जानकारी को….
बिहार में है मिलियन टन सोना
एक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि बिहार में सोने का रिसोर्स मौजूद है। दरअसल इस जानकारी को भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा दिया गया है। आकड़ो से मिली जानकारी के मुताबिक यहां लगभग 222.88 मिलियन टन सोना है। ये सुनकर अविश्वसनीय लग रहा है परंतु ये बात सोलह आने सच है।
राजस्थान में है काफी सोना
बिहार के बाद दूसरा स्थान राजस्थान का आता है जहां के रिसोर्स 125.91 मिलियन टन सोना है। वही तीसरा स्थान कर्नाटक का है जहां 103 मिलियन टन सोना रिसोर्स में छिपा है। हलांकि ये सोना रिसोर्स है ना कि रिजर्व इसलिए इन्हें निकाल पाना मुश्किल है।
भविष्य में क्या होगा
इसलिए सोना निर्यात के तौर पर कर्नाटक पहले है क्योंकि यहां रिजर्व सोना अधिक है। आकड़ो के अनुसार अगर बिहार में जितनी सोना है वो रिजर्व हो जाये तो ये पूरे देश को मालामाल कर देगा। साथ ही यहां के युवाओं के लिए भी लाभकारी हो सकता। अब देखना ये है कि क्या भविष्य में ये रिसोर्स सोना रिजर्व होता है नहीं।