Site icon Flicker News

मतस्य पालन के लिए सरकार की तरफ से मिलती है मदद, एक साथ कर सकते हैं अनेको काम

हमारे यहां खेती-बाड़ी से अधिक लोग मत्स्यपालन में रुचि रखते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो मत्स्य पालन में रुचि रखते हैं तो यह लेख आपके लिए है। क्या आप यह जानते हैं कि बिहार सरकार द्वारा मत्स्य पालन के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है?? अगर नहीं जानते हैं तो हमारे इस लेख पर बने रहे इसमें हम आपको यह सारी विस्तृत जानकारी देंगे कि आप किस तरह सरकार से मिलने वाले मत्स्य पालन लाभ उठा सके।

मत्स्य पालन योजना का ऐसे मिलेगा लाभ

सरकार द्वारा मिलने वाली इस योजना का नाम मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना है। इस योजना की शुरुआत सहरसा जिले में हुई। इस योजना के लिए यहां बेकार जमीन में मत्स्यासन के बढ़ोतरी हेतु पोखर बनाकर मछली पालन शुरू हुआ। ताकि यहां के किसानों को इसके विषय में जानकारी भी मिले और वो इसे अपनाकर स्थायी आय का स्रोत प्राप्त कर सकें। यहां के लोगों के लिए अलग अलग कैटेगरी में लक्ष्य निर्धारित किया हैं जो कैटेगरी तीन प्रकार का है।

होंगे लोग प्रेरित

इस योजना के अंतर्गत कई मॉडल तैयार किये गए हैं जैसे कुछ हिस्से में तालाब और मछली पालन तो कुछ हिस्से में मुर्गीपालन और खेती। यानि एक साथ आप अनेको आय के स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस योजना के तहत सिर्फ आय का स्रोत ही नहीं खुलेगा बल्कि रोजगार भी मिलेगा। युवा इससे काफी कुछ सीखकर आगे बढ़ेंगे और अन्य लोगों को इससे जोड़ेंगे।

Exit mobile version