अगर कोई शख़्स खेती प्रारंभ करता है तो उसका सबसे बड़ा उद्देश्य होता है खेती में अच्छी लागत के साथ उनन्त किस्म के फसल आदि की पैदावार ताकि वह इससे अच्छी कमाई भी कर सके। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लहसुन की खेती काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है। फिरोजाबाद लहसुन की खेती के लिए ही लोकप्रिय है।यहां के किसान उन्नत किस्म के तकनीक का उपयोग कर लहसुन की खेती कर रहे हैं और इससे उनकी आर्थिक दिनचर्या काफी मजबूत भी हो रही है।
ऐसे करें लहसुन की खेती
अगर आप भी लहसुन की खेती करना चाहते हैं तो आसानी से कर सकते हैं। बस आपको यह ध्यान रखना है की बुवाई के लिए किसी मजदूर नहीं बल्कि मशीन का उपयोग करें क्योंकि यह आपको समय की बचत के साथ-साथ लेबर के खर्च का भी बचत करेगा। सर्दियों के मौसम में लहसुन की खेती की जाती है इस मौसम में धान की कटाई होती है जिस कारण लहसुन को ढकने के लिए आप पुआल का उपयोग कर सकते हैं।
रखे इस तरह ध्यान
पुआल से मिट्टी की नमी बरकरार रहती है तथा पौधों को अधिक धूप भी नहीं लगती। बुवाई के दौरान आपको यह विशेष ध्यान रखना होगा कि आपका लहसुन के बीज उन्नत किस्म के हो और वह अच्छे हो। क्योंकि बीज के ऊपर ही लहसुन की खेती डिपेंड करती है। समय-समय पर आपको इसकी सिंचाई भी करनी चाहिए आप इस बात का ध्यान रखें कि इसमें खरपतवार ना हो अगर हो तो इसकी साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। साथ ही आपको उर्वरक के लिए भी तत्पर रहना होगा।
