मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ बेहद खास रहा है। महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने हेतु बिहार सरकार द्वारा ये योजना चलाया जा रहा है, ताकि यहां की महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ वह आत्मनिर्भर बन सके। अगर कोई महिला इससे पहले से नहीं जुड़ी है, वह भी ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से इससे जुड़ सकती है।

बना है हेल्प डेस्क
महिलाओं को जानकारी देने हेतु निगम कार्यालय में हेल्प डेस्क का निर्माण हुआ है। इस योजना का लक्ष्य है कि राज्य के हर परिवार की प्रत्येक महिला को ये हक है कि वह अपने मन पसन्द कार्य को कर सके जिसके लिए उसे अधिक मदद दी जायेगी। ये योजना जीविका द्वारा प्रारंभ हुआ है।
मिलेगा 2 लाख रुपए
रोजगार प्रारंभ करने हेतु महिलाओं को पहले 10 हज़ार रुपये दिए जाएंगे फिर जब वह मन पसन्द कार्य प्रारंभ करेंगी उन्हें मोटी रकम के तौर पर 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस योजना द्वारा कोई महिला अपनी ख्वाहिशों को ऊंची उड़ान दे सकती है। अक्सर ये देखा गया है कि महिलाएं आर्थिक मदद ना मिलने के कारण अपने अपने सपने पूरे नहीं कर पाती।

ऐसे करें आवेदन
अगर कोई महिला शहर से जुड़ी है तो वो भी इस योजना का लाभ ले सकती है। शहरी महिलाएं जीविका की वेबसाइट www. brlps.in पर क्लिक करके यहां फॉर्म भर सकती है। इसके लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, बैंक अकाउंट तथा पासपोर्ट साइज का फोटो तथा सिग्नेचर भी चाहिए। आपको रोजगार के लिए भी चयन करना होगा ये सारे ऑप्शन यहां मिलेंगे।