आधार कार्ड के उपडेट को लेकर सरकार द्वारा किया गया नया नियम लागू, लोगों की बढ़ी परेशानियां!

आये दिन सरकार द्वारा कुछ-न-कुछ नियम कानून लागू होते रहता है जिससे कुछ लोगों को खुशी भी मिलती है और तकलीफ भी। क्योंकि सरकार द्वारा जो नियम लागू होते हैं वो लोगों को कभी परेशानी में डाल देते हैं तो कभी कुछ चीज़ों को आसान भी कर देते हैं। इसी बीच सरकार द्वारा आधार कार्ड को लेकर एक नया अपडेट आया है जिससे लोगों की नींद उड़ गई है।

आधार कार्ड से जुड़ी नई अपडेट

सरकार ने ये नियम लागू उन लोगों के लिए लागू किया है जिन्होंने बीते 10 वर्षों से अपना आधार अपडेट नहीं किया है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका आधार बंद कर दिया जाएगा एवं जो भी सेवाएं आपको मिल रही होगी वह बंद हो जाएंगी। इसीलिए यह आवश्यक है कि आप अपना आधार अवश्य अपडेट कराएं। जिन लोगों ने अपना आधार अभी अप्लाई करवाया है या नया आधार बनवाया है या फिर आधार को बीच में अपडेट करवाया है उनको इस नए नियम से कोई परेशानी नहीं होगी।

अपडेट करना है बेहद आसान

आधार अपडेट की प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और सरल है आप इसे घर बैठे myadhar पोर्टल द्वारा भी कर सकते हैं या आप इसे ऑनलाइन किसी भी साइबर कैफे में जाकर करवा सकते हैं। इसके लिए आपको पोर्टल पर लोगिन करने के बाद अपलोड डॉक्यूमेंट ऑप्शन का चयन करना होगा। अगर आपके पास ऑनलाइन सुविधा नहीं है तो आप ऑफलाइन अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं जिसके लिए आपको अपने पास के आधार केंद्र पर जाना होगा।

अपडेट में लगने वाले खर्च

अगर हम अपडेट प्रक्रिया में लगने वाल पैसे की बात करें तो यह 50-100 रुपये है लेकिन अगर आप यही अपडेट ऑनलाइन करते हैं तो अभी आपको कोई शुल्क नहीं देना होग। क्योंकि यूआडीएआई (UIDAI) द्वारा अभी यह मुफ्त में किया जा रहा है इसलिए आप जल्द ही इस अवसर का लाभ उठाएं।

error: Content is protected !!